बजरंग दल के भर्ती अभियान के तहत एक दिन में भर्ती किये 700 नये बजरंगी

सादुलपुर में मंगलवार को विहिप व बजरंग दल प्रखण्ड राजगढ़ के भर्ती अभीयान के तहत राजगढ़ तहसील में भर्ती अभियान चलाया गया जिसमें विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश फौजी पहाड़सर व बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक सुरेंन्द्र जडिय़ा ने बताया की विहिप व बजरंग दल के राष्ट्रीय भर्ती अभियान के अन्तर्गत तहसील के अलग-अलग क्षैत्रों में टिमो का गठन कर एक दिन में सात सौ नये कार्यकर्ता भर्ती किये गये है।

Bajrang Dal

भर्ती अभियान के तहत तहसील के प्रत्येक गाॅव में पचास-पचास कार्यकर्ता बनाये जायेगे। बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक सुरेंन्द्र जड़िया ने बताया कि बजरंग दल में कार्यकर्ता भर्ती कर के हिन्दू समाज को संगठित करना तथा गौे तस्करी को रोकना माता-बहनों की सुरक्षा एवंम लव जिहाद को रोकंना व हिन्दूओ के धार्मिक स्थानो को बचाना हमारा प्रथम लक्ष्य है।

भर्ती अभियान की जिम्मेदारी के तहत सुरतपुरा में संजय मेघवाल, भोजाण-कामाण, सरदारपुरा व कालरी में विहिप प्रखण्ड मंत्री प्रवीण सरदारपुरा, घणाऊ में कुलवन्त स्वामी, हरपालु में राकेश बोक्सर, डोकवा में टोनी व ईश्वर, पहाडसर में मोनु जाखड़, राघा बड़ी में सुखवीर, काधरान में अमित, लम्बोर छिपियान में वेदप्रकाश, ढंढ़ाल लेखुु में अखिल पारिेक, साँखू में ब्रजमोहन, भामासी में एडवोकेट महेंन्द्र, रंड़वा में नवीनं पूनिया, व राजगढ़ शहर में रवी स्वामी, पियूष शर्मा, रोहित प्रधान, मनीष, जितेंन्द्र दाधीच, पवन गोयल, रजनीश कस्वा, संदीप पतंग को जिम्मेवारी दी गई है।

जिसके तहत विहिप व बजरंगदल के सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्तांओ ने एक दिन में सात सौ कार्यकर्ता भर्ती कर एक रिकार्ड कायम किया है। विहिप के प्रखण्ड मंत्रीें प्रवीण सरदारपुरा ने बताया की भर्ती निरंन्तर जारी रहेगी तथा ग्रामीण व शहरी क्षैत्र में तथा राजगढ़ तहसील के सभी खण्डो में विहिप व बजरंग दल की कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.