फिर भी

मां बनने में अब उम्र कोई बाधा नहीं

egg freezing technology helps to get pragneny in over 40 age

किसी भी महिला के जीवन में मां बनने से ज्यादा सुखद कुछ भी नहीं होता।। बच्चे के जन्म के साथ ही महिला का भी वह दूसरा जन्म होता है, हमारे समाज में एक महिला तभी पूर्ण मानी जाती है जब वह मां बनती है।।। मां बनने का एहसास एक महिला के जीवन में बेहद रोमांचक भरा होता है। परंतु आजकल महिलाएं पढ़ाई व कैरियर के चलते शादी देर से करना चाहती हैं साथ ही बच्चे पैदा करने में भी दे रही हो जाती है ऐसे में उम्र के चलते गर्भधारण करने में समस्यायें आने लगी है। बढ़ते उम्र के प्रभाव से महिलाएं चिंतित होने लगती है माना जाता है कि 40 वर्ष की उम्र तक आते-आते महिलाओं में गर्भधारण का समय समाप्त हो जाता है तथा बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं के अंडाणुओं की संख्या के साथ साथ उनकी गुणवत्ता में भी कमी आने लगती है परंतु अब महिलाओं को चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, विज्ञान ने ऐसी तकनीक की खोज कर ली है जिस से बढ़ती उम्र में भी मां बना जा सकता है और वह तकनीक है एग फ्रीजिंग।।

[ये भी पढ़े : प्रेगनेंसी के पहले महीने के दौरान कैसा हो आपका आहार]

एग फ्रीजिंग में एक सर्जरी के बाद महिला के एग को निकालकर -196 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लिक्विड नाइट्रोजन में रखकर फ्रीज कर दिया जाता है जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है फ्रीज किए हुए फ्रोजन एग को जब भी महिला गर्भ धारण करना चाहे उस समय सामान्य अवस्था में लाकर निडिल की मदद से पाटनर के स्पर्म से निषेचित करके गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है।।

जो महिलाएं देर से मां बनना चाहती हैं वह 25 से 30 वर्ष की उम्र तक अपने एग फ्रीज करा सकती है। क्योंकि इस समय तक अंडाणुओं की गुणवत्ता सबसे बेहतर होती है 35 साल की उम्र के बाद अंडाणुओं की क्षमता व गुणवत्ता दोनों में ही कमी आने लगती है जिससे गर्भस्थ शिशु में विकृतियों की संभावना काफी बढ़ जाती है।।

[ये भी पढ़े : गर्भावस्था में संतुलित आहार न लेना बन सकता है मां और शिशु दोनों के लिए खतरा]

आजकल अधिकतर महिलाएं पढ़ लिखकर अपने कैरियर पर फोकस करने लगी है ऐसे में शादी में देरी फिर गर्भधारण में देरी होना सामान्य बात हो जाती है शादी के बाद गर्भधारण में समस्या ना आए उसके लिए एग फ्रीजिंग एक बेहतर तकनीक है जिस के उपयोग से महिलाएं 40 की उम्र के बाद भी मां बन सकती है।। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में महिलाओं का आत्म निर्भर होना अत्यंत आवश्यक है जिससे वह किसी के ऊपर निर्भर ना रहकर अपनी जिंदगी को स्वतंत्रता से जी सकें वैसे भी महंगाई के इस दौर में बेहतर भविष्य के लिए पति और पत्नी दोनों का ही कमाना आवश्यक हो गया है इसीलिए अगर आज महिलाएं अपनी पहचान बनाने के लिए शादी व बच्चा देर से करना चाहती हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।।

Exit mobile version