गन्नौर रेलवे स्टेशन पर अश्वनी को तेजधार हथियार से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

गन्नौर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने एक छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अश्वनी गांव अगवानपुर का रहने वाला है अश्वनी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जैसे ही वहां यात्रियों की भीड़ इकट्ठी हुई और जब तक अश्वनी बुरी तरह से घायल हो चुका था और यात्रियों ने मामले की सूचना गन्नौर जीआरपी चौकी में दी।

Ganaur railway station

सूचना के बादा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत ईलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में ले गई। लेकिन अश्वनी की हालत बहुत ही गंभीर होने के कारण उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे खानुपर पीजीआई रैफर कर दिया गया। पुलिस फिलहाल ममाले की जांच कर रही है। गांव अगवानुपर निवासी अश्वनी सोनीपत के एक निजी कॉलेज में बीए का छात्र है। बुधवार को अश्वनी कॉलेज से पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर घर वापिस लौट रहा था।

करीब ढाई बजे ट्रेन जब प्लेटफार्म 2 पर आ कर रूकी तो अश्वनी के ट्रेन से उतरते ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। जीआरपी चौकी ईंचार्ज महाबीर तोमर ने बताया कि पुलिस ने अश्वनी को घायल अवस्था में गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

फिलहाल हमले के कारणों और हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। हमारी अश्वनी से बात नहीं हो पाई यह कहना भी मुश्किल है कि अश्वनी के साथ किसी की रंजिश थी या अश्वनी गलतफहमी का शिकार हुआ है।

यह बात तो तब ही साबित हो सकती है तब अश्वनी की हालत सुधर जाएगी अथार्थ अश्वनी के स्वास्थ्य में सुधार होगा अभी खानपुर पीजीआई में अश्वनी का इलाज चल रहा है जैसे ही उसके स्वास्थ्य में सुधार होगा उसके बाद ही पता चलेगा कि किन कारणों की वजह से अज्ञात हमलावरों ने अश्वनी पर हमला किया है।

[स्रोत- सहदेव]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.