उज्जैन में ठाठ-बाठ के साथ निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी

उज्जैन: मध्यप्रदेश की प्राचीनतम नगरियों में से एक मानी जाती हैं आज बड़े ही हर्ष और संयोग की बात है के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और भाद़व महा का प्रथम सोमवार जी हा आपको बता दे की आज बाबा महाकाल कि शाही सवारी और कृष्ण जन्मोत्सव एक साथ है इस शुभ अवसर पर उज्जैन में राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी शाही ठाठ बाठ के साथ निकली जिस में देश के कोने-कोने से आये लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये और दर्शन के लाभ लिए व पुष्पवर्षा की।

बाबा महाकाल की शाही सवारी

भादव महीने के पहले सोमवार पर निकली भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी के दौरान जगह-जगह पर पुष्पवर्षा की गई। जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थें। इस अवसर पर सवारी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओ की काफी भीड़ जमा थी। रामघाट पर पालकी पहुंचने के बाद भीड काफी बढ़ गई।

शाम को शाही ठाठ-बाट के साथ राजाधिराज की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। परंपरागत मार्ग से होते हुए सवारी रामघाट पहुंची। पुजारियों ने शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजन किया। इसके पश्चात सवारी पुन: मंदिर की ओर रवाना हो गई। इस बार शाही सवारी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का संयोग बन गया।

इसी बीच एक अनहोनी हो गई नगर पालिका द्वारा श्रद्धालुओ के लिए लगाया गया मंच अचानक से टुट गया जिससे भिड़ में अफरा तफरी व भगदड़ मच गई इस घटना में जनहानी नहीं हुई है पुलिस वा उपस्थित जवानों ने व्यवस्था को संभाला लिया।

[स्रोत- जीवन सिंह वाघेला]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.