चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज

icc champion trophy me sbse jyda srtike rate se run banane wale bestmen

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। 18 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाएगा, किस गेंदबाज को मिलेंगे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट और कौन-कौन सी टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय करेगी? इन सारे सवालों का जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास के उन बल्लेबाजों के बारे में, जो रुके नहीं, थमे नहीं, रन बनाते गए, बिना ज्यादा गेंदों को खेले, कौन हैं यह बल्लेबाज, जिनके स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों के पसीने छूट गए, आइए जानते हैं।

इस सूची में पहला स्थान न्यूजीलैंड के क्रैग मैकमिलन का आता है, जिन्होंने 7 मैचों में 102 के शानदार स्ट्राइक रेट से 250 गेंदों पर कुल 255 रन बनाए। ये 255 रन मैकमिलन ने 51.00 की औसत से बनाए जिसमें 15 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। मैकमिलन के नाम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा 7 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। 2004 में यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका के खिलाफ 27 गेंदों पर मैकमिलन ने ताबड़तोड़ नाबाद 64 रन बनाये थे, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के जड़े थे।

ये भी पढ़े : चैंपियंस ट्रॉफी में कब-कब भिड़े हैं भारत-पाकिस्तान और क्या रहे हैं नतीजे

दूसरे स्थान पर हैं केवल एक संस्करण में शामिल हुए भारत के बल्लेबाज शिखर धवन। धवन ने महज 5 पारियों में 101.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 90.75 के बेहतरीन औसत से 358 गेंदों पर 363 रन बनाये जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। अपने363 रनों में धवन ने कुल 34 चौके और 4 छक्के लगाए। 2013 में शानदार बल्लेबाजी के फलस्वरूप शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया।

तीसरे स्थान पर भारत के ही विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 10 मैचों की 10 पारियों में 100.77 के स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए। सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही वर्ष 2002 में भारत ने सफलतापूर्वक फाइनल तक का सफर तय किया था। सहवाग ने यह 389 रन 48.62 की औसत से बनाए हैं।

ये भी पढ़े : चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज

चौथे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, जिन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 94.08 के स्ट्राइक रेट से 382 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के इसदिग्गज बल्लेबाज के हिस्से में चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी शतक नहीं है। इनका अधिकतम स्कोर 92 है। इन्होंने 382 रन 31.83 की औसत से बनाए हैं।

इस सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट, मात्र एक संस्करण में खेले अपने 5 मैच में ट्रॉट ने 91.60 के स्ट्राइक रेट से 250 गेंदों पर 229 रन बनाए हैं। 57.25 की बढ़िया औसत से बनाए इन 229 रनों में 2 अर्धशतक शामिल है। विचित्र बात ये है कि इन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने 229 रनों में 1 भी छक्का नहीं जड़ा है।
नोट: यह उन बल्लेबाजों की सूची है, जिन्होंने न्यूनतम 250 गेंदे खेली हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.