संडीला से कांवरियों का जत्था बिठूर घाट के लिये रवाना, कासिमपुर थाने की पुलिस के साथ भाजपा नेता रहे मौजूद

हरदोई- हर वर्ष की भांति इस बार भी सण्डीला कस्बे से करीब लगभग एक हजार के आस पास कावारियों बिठूर घाट के लिये रवाना हुए। जिसके क्रम में कासिमपुर थाने की पुलिस के साथ जगह जगह भाजपा के नेता व कार्यकर्ता कावारियों की सुरक्षा में मौजूद रहे। बताते चले की बीते वर्ष करलावाँ पुल पर हुए विवाद की वजह से पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आयी और हर चौराहे बडे‌ गाँवो के पास पुलिस व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संडीला से कांवरियों का जत्था

कवारियो को कासिमपुर पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा हरदलमऊ से कासिमपुर एसओ अमित कुमार सिहं भदौरिया अपनी पुलिस टीम के साथ हरदलमऊ से जनपद व थाना क्षेत्र की सीमा सई नदी पुल तक सकुशल सभी कावारियो को रवाना करने के बाद कासिमपुर एसओ ने सभी को धन्यवाद दिया।

इस दौरान सहयोग में कासिमपुर थाने के पुलिस में मुख्य रुप से दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह, दरोगा सत्यदेव सिंह, दरोगा राजपाल, दरोगा दिनेश कुमार मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही तो वही पर हरदलमऊ में भाजपा नेता किसानमोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा एवं
जनकल्याण रक्षा मिशन के सुधाकर सिंह के साथ करीब 20 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस का सहयोग किया।

उसके बाद करलावाँ पुल पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश पाल वर्मा व बजंरग दल के कार्यकर्ता रवि सिंह के साथ पुलिस व करीब 10 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे उसके बाद माँडर तिराहे पर भाजपा नेता भगवानदास सोनी के साथ करीब 12 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे उसके बाद कासिमपुर थाने के पास थाने की पुलिस मौजूद रही।

उसके बाद सरेहरी पुलिया पर सेक्टर सन्योजक विवेक सिंह के साथ करीब 15 कार्यकर्ता मौजूद रहे। उसके बाद शाहपुर चमराहा गाँव से लेकर जनपद के बार्डर सई नदी के पुल तक कार्यालय प्रभारी बीरसेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे उसके बाद सई नदी कटान पर मण्डल मंत्री रिंकू सिंह के साथ करीब 20 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कई मीडिया कर्मियो ने भी सहयोग किया जिसमे फिरभी न्यूज व उज्जवल टाइम्स न्यूज व प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेशमहामंत्री लवकुश सिंह, अखण्ड हिंद न्यूज व प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेशउपाध्यक्ष अनिरुध्द कुमार यादव, पब्लिक पावर साप्ताहिक न्यूज पेपर से बाल्मिकी, आलइण्डिया न्यूज से राजकपूर आदि मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.