सिणगारा में बाल दिवस आयोजन पर, जेंडर गैप को लेकर चर्चा

आज दिनांक 14 नवंबर 2017 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सिणगारा में स्कूल स्टाफ एवं एजुकेट गर्ल्स संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर गब्बर सिंह एवं टीम बालिका धर्मी चन्द द्वारा बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई।बाल दिवस का आयोजन पर की जेंडर गैप को लेकर चर्चाइस आयोजन में चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं बालक बालिकाओं के साथ जेंडर गैप को लेकर चर्चा की गई कि हम एक गांव के अंदर रहते हुए किस तरह जेंडर गैप को कैसे जान सकते है उसमें एक गतिविधि का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 10 लड़कियों को शामिल करके एक पंक्ति में खड़ा किया गया तथा इसके बावजूद गतिविधि में भाग लेने वाली लड़कियों को एक एक पर्ची दी गई। जिसके अंतर्गत कुछ नाम पुरुष एवं महिला नाम लिखे हुए थे।

जैंडर गैप के अकॉर्डिंग बालिकाओं को गतिविधि के निर्देशानुसार गतिविधि को संपन्न किया गया जिसमें कुछ प्रश्न पूछे गए बालिकाओं के जो इस प्रकार है-

01. यदि आपको कहीं आने जाने में स्वतंत्रता है तो एक कदम आगे आइए अन्यथा एकदम पीछे की ओर जाइए।
02. अगर आपको बाल विवाह होने का भय है तो एकदम आगे बढ़ आये अन्यथा एकदम पीछे।
03. क्या आप आठवीं के बाद की उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हो तो एक कदम आगे आइए कदम पीछे की।
04. क्या आप सीनियर क्लास 12वीं के बाद में कॉलेज जा सकते हो हो तो एक कदम आगे आइए कदम पीछे की।
05. क्या आप नौकरी कर सकते हैं हो तो एक कदम आगे आइए कदम पीछे की।
06. क्या आप अपने घर में स्वेच्छा से कार्य कर सकते हो हो तो एक कदम आगे आइए कदम पीछे की।

इस प्रकार के प्रश्न पूछे गए और अंत में जो रिजल्ट आया वह देखा गया कि किस प्रकार जेंडर गैप दिखाई देता है। इस तरह बताया गया कि जेंडर गैप क्या होता है और एक छोटे से गांव में किस प्रकार दिखाई देता है एजुकेट गर्ल्स एक गैर सरकारी संस्था है जिसके संस्थापक सफिना हुसैन ने बालिका की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बीड़ा उठाया।

इसमें बालिका शिक्षा के उपर ध्यान दिया गया जिसमें नामांकन, ठहराव और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के ऊपर विशेष बल दिया गया जो कि आज वर्तमान में राजस्थान के 9 जिलों में कार्यरत है तथा भारत देश के 2 राज्य राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में एजुकेट गर्ल्स संस्था कार्य करती हुई बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने में कार्य कर रही है।

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय सिणगारा के संस्था प्रधानाचार्य श्री मति सरोज पारिक ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केन्द्र अजमेर के NYV धर्मी चन्द ने युवाओ को हर क्षेत्र मे आगे बढने हेतु लालायत किया एव चाचा नेहरू के बारे मे जानकारी दी।

सरपंच उगमा राम जाजुन्दा ने आयोजन को सम्भोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए जिसमे बच्चो को अतिरिक्त ज्ञान भी मिल सके और वो अपने जीवन में गतिशीलता ला सके।

[स्रोत- धर्मी चंद]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.