चूरू में सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न

चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय के खेल मैदान में राजस्थान सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं सरकार के द्वारा करवाये गये विकास कार्यो एवम उनकी विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत करवाया। साथ ही कांग्रेस पर भी शाब्दिक हमला किया।BJP IN churuपंचायत राज विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(कांग्रेस) पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक जी को मुख्यमंत्री बनते ही मोतियाबिंद हो गया जिससे उन्हें प्रदेश दिखाई नही दिया। पर हमारी भाजपा सरकार ने मात्र चार साल में गांव से लेकर शहर तक विकास की कहानी लिखी है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी नोकरी के लिए आयु 35 से बढ़ाकर 40 कर दी। नए वितीय वर्ष में हम 1 लाख 40 हज़ार नै नोकरी देगे। किसानों को 15 दिनों उनका फसल क्लेम कर दिया जायेगा।

इसी सभा को सबोधित करते हुए देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने अपने मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी पर निशाना लगाते हुए कहा कि पता नही राहुल गाँधी को पता नही कोनसी चश्मा लग गई है, जो 60 साल का अपना राज़ दिखाई नही देता है।पर लोगो को हमारी सरकार के द्वारा 4 साल में किया गया विकास दिख रहा है।bjp in churuचूरू सासद राहुल कस्वा ने अपने सरकार के विभिन्न कार्यो की जानकारी दी,चूरू मेडिकल कॉलेज, सिद्धमुख नहर की फाइल, 450 स्कूलों को आईसीटी लैब से जोडऩा, गरीबों को आवास, विद्युतीकरण करना, ग्राम पंचायतों को इन्टरनेट से जोडऩा, दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान जैसी सभी कार्यो एवं योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत करवाया। और मेडिकल कॉलेज के लिए राठोड़ साहब को धन्यवाद दिया।

एससी मोर्चा के प्रदेर्शध्यक्ष ओपी महेन्द्रा, जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, उप प्रमुख सुरेन्द्र स्वामी, रतनसिंह राठौड़, धर्मवीर पुजारी, प्रधान सत्यनारायण, पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, पालिकाध्यक्ष इन्द्रकुमार, पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक, पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी, पालिकाध्यक्ष सुषमा पींचा, उप सभापति अनवर थीम, ओम सारस्वत, पंकज शर्मा, रमाकांत ओझा, शिवचंद सहू, चन्द्राराम गुरी, विक्रमसिंह कोटवाद, धनराज सैनी, राकेश जांगिड़ आदि मंचस्थ थे।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.