बड़े धूमधाम से मनाई गोपीनाथ मुंडे की जयंती

गोपीनाथ मुंडे का जन्म 12 दिसंबर 1949 को ग्राम नाथ्रा, तहसील परली, जिला बीड में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके पिता पांडुरंग मुंडे और मां का नाम लिंबाबाई मुंडे था। इनके अलावा पांडुरंग मुंडे को दो पुत्र थे। गोपीनाथ मुंडे की प्राथमिक शिक्षा जिला परिषद नाथ्रा में ही संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने आंबेजोगाई के योगेश्वरी शिक्षण संस्था स्वामी तीर्थ महाविद्यालय में अध्ययन किया। उन्होंने वाणिज्य में उपाधि प्राप्त की। LAte. Gopnath Munde

गोपीनाथ मुंडे का विवाह 21 मई को 1978 में प्रज्ञा महाजन के साथ हुआ। उनके परिवार में तीन पुत्रियां पंकजा पालवे, डॉक्टर प्रीतम मते और यशश्री मुंडे हैं। गोपीनाथ मुंडे भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बहनोई थे। गोपीनाथ मुंडे ने उन दिनों को याद किया, जब वे सूपरस्टार राजेश खन्ना की हर पिक्चर देखा करते थे। मुंडे ने बताया कि अपनी युवा अवस्था में उनकी हर फिल्म पहले दिन पहले शो में देखी थी।

गोपीनाथ मुंडे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। 1980 से 2009 के मध्‍य गोपीनाथ मुंडे पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्‍य रह चुके हैं। 1995 से 2009 तक वे महाराष्‍ट्र विधानसभा में सहायक मुख्यमंत्री रहे। गोपीनाथ मुंडे दिसंबर 2009 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए। गोपीनाथ मुंडे सन् 2009 में बीड से पहली बार लोकसभा के सदस्य चुने गए।

सन् 2009 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। गोपीनाथ मुंडे बीड लोकसभा से प्रतिनिधित्व के रूप में पहली बार प्रारम्भ किया था। पहली बार मराठवाड़ा के बीड़ से लोकसभा सांसद बनने के फौरन बाद मुंडे को पहले लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के उपनेता पद प्रदान किया गया। हाल में उन्हें संसद की लोकलेखा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मुंडे महाराष्ट्र की जमीनी राजनीति की गहरी समझ और पार्टी के ‘ओबीसी चेहरा’ है। महाराष्ट्र से गोपीनाथ मुंडे 29 जनवरी 2007 को महासचिव बनाया गया है। वो पहले उपाध्यक्ष थे। लोकसभा में इससे पहले किसी पार्टी ने अपने नए सांसद को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी।

परळी के गोपीनाथ गड पे जाकर पंकजा मुंडे, खासदार प्रीतम मुंडे, यश्श्री मुंडे, प्रज्ञा मुंडे ने लिया दर्शन
आये नजर डालते है लोकनेते गोपीनाथ मुंडे की राजकीय कार्यकाल पर-

1969 : बीड कॉलेज में विद्यार्थी अवस्था में सी आर का चुनाव लड़ा
1970 : परळी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ. भा. वि. प.) का काम
1978 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव
1978 : बीड जिल्हापरिषद चुनाव में रेणापूर (उजनी) से जीते
1980 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव में आमदार बनकर जीत के आये (इ.स. 1980 से 1985)
1980 : महाराष्ट्र राज्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष
1982 : महाराष्ट्र राज्य भाजप के सरचिटणीस
1984 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव रेणापूर(गेवराई) मतदारसंघातून हार गये ।
1985 : बीड लोकसभा मतदारसंघात चुनाव हार गये ।
1986 : महाराष्ट्र राज्य भाजपचे प्रदेशाध्यक्ष
1987 : किसान कर्ज मुक्ति का ऐलान पूरे महाराष्ट्र में
1990 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव में रेणापूर मतदार क्षेत्र से आमदार से जीत (इ.स. 1990 से इ.स. 1994)
1992, 12 दिसंबर : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में विरोधी पक्षनेता . (इ.स. 1992 से इ.स.1994)
1992 : संघर्ष मोर्चा: महाराष्ट्रात शिवनेरी ते शिवतीर्थ तक संघर्ष यात्रा
1995 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा निवडणुकीत आमदार (इ.स. 1994 से इ.स. 1999)
1995, 14 मार्च : महाराष्ट्राचे उपमुख्यमंत्री ( इ.स. 1995 से इ.स. 1999)
1995, 14 मार्च : महाराष्ट्रा के होम मिनिस्टर (इ.स. 1995 से इ.स. 1999)
1999 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव मै रेणापूर मतदार क्षेत्र से आमदार (इ.स. 1999 से इ.स. 2004)
2004 : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव में रेणापूर मतदार क्षेत्र से आमदार से जीत (इ.स. 2004 से इ.स. 2009)
2009 : थाली मोर्चा: भाजप की और से मुंबई में माफिया राज हटाव ‘ मोर्चा जनजागरण अभियान का नेतृत्व
2011, 03 अक्टूबर : गन्ने श्रमिकों के लिये बीड मै मोर्चा का आयोजन
2011 : जनलोकपाल के बिल के लिये अण्णा हजारे को समर्थन
2012 : गोवा विधानसभा चुनाव के लिये स्टार प्रचारक नियुक्त
2012 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लिये स्टार प्रचारक नियुक्त
2012, 27 जून : संयुक्त राष्ट्र 64 वे सभा में आंतरराष्ट्रीय कायदा आयोग के विषय पर न्यूयॉर्क में भारत सरकार की तरफ से नियुक्त
2012 : महाराष्ट्र राज्य सूखा विभाग की समिती
2013 : भाजपचे केंद्रीय निवडणूक समिती सदस्य
2014 : बीड जिला से खासदार लोकसभा चुनाव जीता केंद्रीय ग्रामविकास मंत्री के रूप में मोदी सरकार में समावेश
2014 : 3 जून 2014 में नवी दिल्ली में रस्ता दुर्घटना में मौत.

[स्रोत- बालू राऊत]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.