किशनगंज जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर शौचालय अभियान

किशनगंज, दिघलबैंक:- सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर शौचालय अभियान अपने पूरे चरम पे है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनो मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। इस अभियान को हर व्यक्ति तक पहुचाने के लिए सरकार ने पुख्ता व अचूक कार्यशैली अपनायी है। जिला से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर के अधिकारियों का इस कार्य मे लगाना साफ दर्शाता है कि अब के बाद खुले में शौच से मुक्ति अभियान को सफल बनाना ही है।

शौचालय अभियान

धनतोला:- इसी क्रम में धनतोला पंचायत में शौचालय के प्रति जागरूक अभियान को और तेज़ी देने हेतु जीविका दीदीयों ने एक रैली निकाला। रैली मोहामारी चौक होते हुए खस्सीटोला बॉर्डर से बम टोली, देवनाथ टोला से गुजर कर पुनः मोहामारी तक पहुंचा। रैली की खाश बात रही कि महिलाओं को विशेष टारगेट कर उन्हें शौचालय के फायदे बताए जा रहे थे।

इसमे बुक पेपर-अनिता देवी, CM-पिंकी देवी, दिपांति कुमारी, संगीता कुमारी, जसना खातून तथा दर्जनों महिलाओं ने जोर शोर से नारा लगाकर लोगों को शौचालय बनाने हेतु प्रेरित किया। तुलसिया:-इस अभियान को और जोर देने के लिए कई टीमों का गठन कर उन्हें क्षेत्रों में जागरूक करने के लिये भेजा जा रहा है। प्रखंड स्तिथ तुलसिया पंचायत इस बात की पुष्टि करता है।

पंचायत के कई वार्डों में जाकर मणिपुर से आए केंद्रीय स्वच्छता टीम ने आज ग्रामीणों को अपने शब्दों से जागरूक करने का कार्य किया। बाहर से आए लोगों की बातों को लोग बड़े चाव से सुन रहे थे। इस दौरान बीडीओ नर्मदेश्वर झा, पंचायत मुखिया रिजवान आलम, ओडीएफ कर्मी, एहतेशाम, तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

[स्रोत- निर्मल कुमार]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.