ग्राम रोजगार सेवको का खण्ड विकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, बीडीओ को सौपा ज्ञापन

हरदोई- ग्राम रोजगार सेवको ने विभिन्न मांगो को लेकर खण्ड विकास कार्यालय में ताला डाल कर कार्यालय के सामने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया और 9 सूत्रीय ज्ञापन सम्बंधित मुख्यमंत्री को खण्ड विकास अधिकारी बेहंदर को सौपा और अपनी मांगे गिनाते हुए बताया की 14 वित्त के तहत पंचायत सहायक की भर्ती किया जाना प्रस्तावित है जो कि औचित्यहीन है |

Office

इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए और 11 वर्षो से पंचायत ग्राम रोजगार सेवको को इस पद पर कार्य करने दिया जाये| नवगठित नगर निकायों व् सीमा विस्तार वाली नगर निकायों में शामिल हो चुकी ग्राम पंचायतो के ग्राम रोजगार सेवको को रिक्त पड़ी ग्राम पंचायतो में ग्राम रोजगार सेवको को समायोजित किया जाये|

ग्राम पंचायत नियंत्रण से मुक्त कर फर्जी प्रस्ताव के आधार पर पद से हटाये गए रोजगार सेवको को बहाल किया जाये और उनके कार्य में प्रदर्शिता के लिये दूसरी ग्राम पंचायतो में स्थानांतरित किया जाये | नियमित मासिक वेतन भुगतान हेतु प्रथक बजट की व्यवस्था की जाये और महंगाई को देखते हुए समूह ग के तहत राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन स्केल लागू किया जाये|

जाब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्यो को जोड़ कर योगदान लिया जाये | मानवसंसाधन व् अन्य सुविधाओ की पूर्ति हेतु नियमावली बनाई जाए प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवको को वर्ष 2016-17 के प्रारम्भ से अब तक बकाया मानदेय तुरंत भुगतान कराया जाये |

राज्य वित्त और 14 वे वित्त आयोग को मनरेगा से अभिसरित करने हेतु मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा जारी कियस गए शासनादेश दिनाक 16.05.2017को पुरे प्रदेश में लागू किया जाए |प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवको को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और बताया की भाजपा के 2017 संकल्प पत्र में 5 वर्ष में 70 लाख बेरोजगार युवको को रोजगार देगे लेकिन नगर पंचायत , नगर पालिका , नगर निगम में शामिल हो चुकी ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक बेरोजगार होने की कगार पर खड़े है |

चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान मलीहाबाद विधान सभा में कहा था की सरकार बनने पर समिति बनाकर ग्राम रोजगार सेवको की समस्या का निदान किया जायेगा और मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने संगठन को भाजपा की प्रांतीय व् राष्ट्रीय नेत्रत्त्व के सहमति के उपरान्त आश्वाशन दिया था की सरकार बनने पर ग्राम रोजगार सेवको को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जायेगा |

कहा की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 05.09.2017 से प्रदेश के सभी जनपदीय मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवक जागरूक रैली और 12.09.2017 को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवक अधिकार रैली व् धरना प्रदर्शन होगा इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक अध्यक्ष जाबिर हुसैन के साथ सभी ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे |

[स्रोत – लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.