चुरू: पद्मावती के विरोध में हिन्दू क्रांति सेना का कलेक्टर को ज्ञापन

तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार की अनुपस्थिति में पेशगार बनवारी लाल को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें जिला कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि चुरू जिले के सिनेमाघरों में 1 दिसम्बर को प्रदशित होने जा रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर रोक लगाए, इसमे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।Churu me padmawati ka virodh

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रितुराज शर्मा ने बताया कि हम इस फिल्म को चुरू जिले के किसी भी सिनेमाघर में नही चलने देंगे। संजय लीला ने इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करके उसे तोड़मरोड़ कर पेश किया है। इसमे उन्होंने अत्याचारी अलाउदीन खिलजी को एक नायक के रूप में दर्शाया है, जो सही नही है। साथ ही पद्मावती जैसी वीरांगना के इतिहास को अलग तरीके से प्रस्तुत किया है। हम लोग भारतीय इतिहास एवं राजस्थान के इतिहास के साथ हुई इस छेड़छाड़ का पुरजोर विरोध करते है।

सदस्यों ने कलेक्टर साहब से ज्ञापन के जरिये निवेदन भी किया है कि इस फिल्म को चुरू के किसी भी शहर के सिनेमा घर में प्रदशित न होने दे। अगर फिर भी अगर सिनेमाघरों में ये फिल्म लगती है तो हिन्दू क्रांति सेना इसका उग्र विरोध करेगी एवं इसका जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा।

हम आपको बता दे कि फिल्म पद्मावती शुरू से ही विवादों में रही। जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान भी इस फिल्म के सेट को कुछ लोगो के द्वारा तोड़ दिया गया था। अब भी पुरे भारत में इस फिल्म का विरोध हो रहा है।

ज्ञापन देने वालो में सेना के जिला उपाध्यक्ष बलवीर कांगड़ा, तहसील प्रभारी विजय सिंह, तहसील अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, तहसील मिडिया प्रभारी नरेश उपाध्याय, युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष मोहित राठौड़, तहसील महासचिव मोहित स्वामी, युवा मोर्चा तहसील सचिव पवन तेतरवाल, युवा मोर्चा नगर महासचिव जयंत स्वामी, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मंयक महर्षि, युवा मोर्चा नगर सचिव शक्ति सिंह, मोनीन्द्र सिंह, देवकरण कल्ला, संदीप सिंह, रोबीन सिंह सहित हिन्दू क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.