इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकले कप्तान विराट कोहली, आप भी जानिए

भारतीय क्रिकेट के दो ऐसे नाम कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जिनके पूरी दुनिया में क्रिकेट फैंस की कोई कमी नहीं है. अगर लोकप्रियता की बात की जाए तो दोनों खिलाड़ियों की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है. किंतु विराट कोहली ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. ईएसपीएन के द्वारा टॉप-100 एथिलीट की सूची में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी से आगे हैं.

virat kohli and mahendra singh dhoni

आपकी जानकारी के लिए बता दें, स्पोर्ट्स न्यूज वेबसाइट ईएसपीएन ने टॉप-100 एथिलीट की सूची जारी की है जिसमें पूरी दुनिया के खिलाड़ियों की लोकप्रियता के अनुसार उनको इस सूची में स्थान दिया है. भारत की ओर से 11 खिलाड़ियों को इस सूची में स्थान मिला है जिनमें से 9 क्रिकेटर हैं जबकि दो महिलाएं शामिल हैं.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टॉप-100 की सूची में 11वा स्थान मिला है जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस सूची में 20वा स्थान मिला है. इस तरह से विराट कोहली ने लोकप्रियता के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर दिया है. इस सूची में पहले पायदान पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जगह मिली है.

भारत की ओर से बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और टेनिस स्टार कहे जाने वाली सानिया मिर्जा को इस सूची में जगह मिली है. राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली शटलर साइना नेहवाल को इस सूची में 50वा स्थान मिला है जबकि युगल रैंकिंग में टॉप पर रह चुकी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को इस लिस्ट में 100वां स्थान मिला है.

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस सूची में रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, शिखर धवन, युवराज सिंह और रविचंद्रन अश्विन को भी इस सूची में शामिल किया गया है यह भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.