प्रस्तुत पंक्तियों में कवियत्री दुनियाँ को अपने जज़्बात खुल के बताने की कोशिश कर रही है वह सोचती है कि क्या कभी ऐसा दिन आयेगा जब हर इंसान केवल मानवता का ही धर्म अपनायेगा जब कभी किसी से कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी हर इंसान एक दूसरे को समझ जायेगा। कवियत्री इस दुनियाँ की भीड़ के गहरे शोर में भी केवल शांति को ढूंढ़ना चाहती है जहाँ कोई किसी से बैर ना रखे सबके दिल में एक दूसरे के प्रति केवल आदर और सम्मान ही हो और सब एक दूसरे की खामियों के लिए एक दूसरे को माफ़ करदे क्योंकि एक ही इंसान में सब कुछ तो नहीं हो सकता है इस दुनियां में आने का सबका अपना अलग मकसद होता है।
अब आप इस कविता का आनंद ले।
ख्वाहिश ना थी कभी यूँ लिखने की,
फिर भी हर रोज़ मैं कुछ ना कुछ लिखती हूँ।
कोई अनोखी प्राणी नहीं,
मैं भी तो औरो के जैसी दिखती हूँ।
जब भी ये भाव मेरे अंदर से ही उमड़ते है।
लिख दूँ जो इन्हे कागज़ पर,
फिर जाकर ये कही सँभलते है।
इस दुनियाँ की भीड़ में ,
ये अँखियाँ केवल शांति ही ढूंढ़ना चाहती है।
अपनी जज़्बातो की कहानी तो हर रोज़,
ये कवियत्री इस दुनियाँ को सुनाती है।
क्या कभी ऐसा पल आयेगा,
जब हर इंसान ही एक दूसरे को चाहेगा।
कोई जैसा भी हो, हर हाल में,
हर इंसान बस मानवता को ही निभायेगा।
हर इंसान ही तो यहाँ अनोखा है.
फिर क्यों यहाँ सबके विचार टकराते है?
कोई तो कह कर भी नहीं समझता,
तो कोई हमारी आखियो को पढ़ कर ही,
हमे समझ जाते है।
धन्यवाद।