हरदोई- किसान कल्याण मेले का आयोजन आज बेहंदर ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आयोजित किया गया जिसमे ब्लाक स्तर के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व सांसद अशोक रावत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे मेले में मौजूद किसानो को सम्बोधित करते हुए।
सांसद ने कहा की सरकारी योजनाओ का लाभ उठाकर उन्नत खेती करे जिससे आप की आय बढ सके और सरकार का प्रयास भी है किसानो की आय दुगनी करने की। खण्ड विकास अधिकारी बेहंदर रिचा सिंह ने कहा कि किसान किसी भी समस्याओ के लिये अधिकारियो से मिलकर अपनी समस्या बताये और अधिकारी भी उनका समाधान करेगे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बंधित अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराये।
इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध प्रांत सुधाकर सिंह ने कहा कि बेहंदर भाजपा कार्यलय पर आकर किसानो से सम्बंधित शिकायत किसान हमसे बता सकते है अधिकारियो से मिलकर समस्या का समाधान करा दिया जायेगा। कई किसानो ने अपनी समस्या भी बताई जिसका मौके पर ही कृषि अधिकारियो ने समाधन कर दिया।
इस दौरान सात किसानो को कृषि के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिये प्रशास्ति पत्र और घड़ी देकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले किसान कुछ इस प्रकार सबीरा पत्नी छोट्क्के निवासी बड़ागाँव को उद्दयान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिये, सुरेश पुत्र घसीटे निवासी हुसैनपुर उद्दयान के लिये, शारदा बक्स सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह बांघाडाडा को कृषि के लिये रामनरेश निवासी खेरवा को पशुपालन के लिये, मनीष निवासी बेहंदर कलाँ को मत्स पालन के लिये, सुनील कुमार ढखवा को गन्ना उत्पादन के लिये बीडीओ पूर्व सांसद, किसानमोर्चा उपाध्यक्ष ने सम्मानित किया।
सुधाकर सिंह सभी को बाधाई दी और आगे और अच्छा कार्य करने व अन्य किसानो को भी सफलता के विषय में बताये। संगीत पार्टी ने स्वागत गीत गाकर अतिथियो का स्वागत किया। इस दौरान लघु सिचाई अधिकारी बेहंदर, कृषि अधिकारी बेहन्दर, खण्ड विकास अधिकारी बेहंदर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवध प्रांत सुधाकर सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुरेश पाल वर्मा, विवेक सिंह, वीरसेन सिंह, अमर सिंह, लवकुश सिंह चंदेल जगदीश सिंह व क्षेत्र के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
[स्रोत- लवकुश सिंह]