जल्द ही खत्म हो सकता है, मानव ससाधन विकास मंत्रालय(MHRD)

क्या हुआ, हैडलाइन देख कर चौक गये…आपका चौकना लाज़मी भी है, क्योंकि ये हैडलाइन ही ऐसी है। आज तक हमारे देश में शिक्षा मंत्री बनते आ रहे है पर आपने कभी सोचा की भारत का आखिर शिक्षा मंत्रालय कहा है। तो आपको याद आएगा कि आपने कभी शिक्षा मंत्रालय का नाम तो सुना ही नही है। तो ये शिक्षा मंत्री किस मंत्रालयय के बनाये जाते है। तो हम आपको बता दे की भारत में शिक्षा से सम्बंधित कार्य “मानव संसाधन विकास मंत्रालय(MHRD)” ही देखता है। और मानव ससाधन विकास मंत्रालय का मंत्री ही हमारा शिक्षा मंत्री होता है। MHRD government of Indiaपर अब शायद बहुत ही जल्द इस ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ का नाम बदलकर ‘शिक्षा विभाग’ कर दिया जायेगा। एक खबर के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा परामर्श बोर्ड की बैठक के दौरान केंद्रीय मानव ससाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह सुझाव दिया कि केंद्र को मानव ससाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर देना चाहिए।

इसके पीछे तर्क देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए और हमारे देश के लिए बहुत ही सोचनीय विषय है, की हमारे यहां शिक्षा मंत्रालय नही है, जबकि उसकी जगह मानव ससाधन विकास मंत्रालय है। इस वजह से दूसरे देशों को लगता है, कि हमारे यहां शिक्षा मंत्रालय है ही नही। इसलिए हमें इसका नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करना चाहिए क्योंकि मानव ससाधन विकास इसी का हिस्सा है।

थोड़े दिन पहले दैनिक भास्कर पत्रिका ने भी केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) डॉ. सत्यपाल सिंह का हवाला देते हुए लिखा है कि मानव ससाधन विकास मंत्रालय के नाम को शिक्षा मंत्रालय करने को लेकर गुजरात चुनाव के बाद जल्द ही बैठक कर चर्चा होगी।

अब इन बातों से साफ निष्कर्ष निकलता है कि सरकार भी इस मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय करने को लेकर सकारात्मक है, और बहुत जल्द इस पर फैसला भी हो जायेगा। तो हम कह सकते है कि जल्द हमारा मानव ससाधन विकास मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय में बदल जायेगा।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.