चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज

most six in champion trophy

आज से शुरू हो रही है आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। आज हम आपको एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास से जुड़े कुछ बेहद रोचक रिकॉर्डों से रूबरू कराएंगे। दोस्तों, क्रिकेट चौको-छक्कों का खेल माना जाता है। स्टेडियम में लोग जाते हैं हाथों में 6-4 की तख्तियां लिए चौका-छक्का देखने। टी-20 और आईपीएल के अविर्भाव से इसका रोमांच और बढ़ गया है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

ये भी पढ़े: चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

लेकिन रन बनाने की गति को तेज करने वाले बल्लेबाजों की अपनी एक अलग ही शैली होती है जो किसी एक फॉर्मेट में नहीं बंधते, बल्कि सभी फॉर्मेट्स में चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं। आज हम जानेंगे उन विस्फोटक बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सौरव गांगुली: इस सूची में पहला नाम आता है चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाज सौरव गांगुली का। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कुल 13 मैचों की 11 पारियों में सबसे ज्यादा 17 छक्के जड़कर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। वर्ष 2000 के दूसरे संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाये नाबाद 141 रन में उन्होंने एक पारी में कुल 6 छक्के लगाए थे।

क्रिस गेल: दूसरे स्थान पर हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, जिन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में कुल 15 छक्के जड़कर यह स्थान हासिल किया है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिस गेल ने किसी एक पारी में सबसे ज्यादा 3 छक्के मारे हैं। ऐसा उन्होंने वर्ष 2006 में 2 बार, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।

ये भी पढ़े: चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

शेन वॉटसन: तीसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन। वाटसन ने 15 पारियों में कुल 12 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान की| वर्ष 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाये नाबाद 136 रनों में उन्होंने 7 छक्के मारे थे। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रैग मैकमिलन के साथ संयुक्त रूप से इनके पास है।

पॉल कॉलिंगवुड: इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। 11 मैचों की 11 पारियों में इन्होंने कुल 11 छक्के जड़े हैं। 2004 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध इन्होंने 80 रन की नाबाद पारी में सबसे ज्यादा 3 छक्के जड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.