नेहरू युवा केंद्र शिवहर ने मनाया सद्भावना दिवस

शिवहर : दिनांक 20/08/2017 को नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वावधान में सरस्वती अध्ययन केंद्र में सद्भावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के जिला को-ऑर्डिनेटर विक्की गुप्ता, आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्र, समाजसेवी विजय कुमार, आदित्य आजाद, मो. सद्दाम हुसैन, गोविंद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।NEhru Yuva Kendra Shivhar

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के जिला को-ऑर्डिनेटर विक्की गुप्ता ने कहा राजीव गांधी का संपूर्ण जीवन सद्भावना का प्रतीक था क्योंकि जिस दौर में उन्होंने देश की बागडोर को अपने हाथों में लिया उस समय पूरा देश धार्मिक उन्माद के चक्रव्यूह में उलझा हुआ था। ऐसे में उन्होंने जिस तरह से देश को धार्मिक उन्माद के चक्रव्यूह से निकाला वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश ने अपने सम्बोधन में राजीव गांधी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी का सम्पूर्ण जीवन आपसी भाईचारे के लिए समर्पित था।

NEhru Yuva Kendra Shivhar[ये भी पढ़ें : बाढ़ से हुई क्षति के आकलन में सर्वे टीम का सहयोग करें – शिवहर जिलाधिकारी]

वहीं समाजसेवी विजय कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि राजीव गांधी का शासनकाल देश में सद्भावना की दृष्टि से स्वर्णिम शासनकाल था। गोविंद पाण्डेय ने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि राजीव गांधी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं क्योंकि मात्र चालीस वर्ष की अवस्था में भारत जैसे विशाल राष्ट्र के शासन का संचालन करना साधारण बात नहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन आदित्य आजाद और धन्यवाद ज्ञापन मो. सद्दाम ने किया। मौके पर विकास कुमार, रौशन कुमार, सन्नी कुमार, पुरूषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.