भाजपा पर बरसे रामज्ञान गुप्ता कहा भाजपा सरकार जुमलेबाज की सरकार

हरदोई: हरदोइ के माधौगंज में संकेत कुश गेस्ट हाउस में आज मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष मुजीब मलिक की अध्यक्षता में माधौगंज में बैठक का आयोजन संकेत कुश गेस्ट हाउस में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रवीण कश्यप ने किया।

Ramnya Gupta

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि 2019 के चुनाव में सभी पदाधिकारियों जी जान से लग जाये और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा करे उन्होने ने कार्यकर्ताओ से कहा कि जो व्यक्ति 18 साल से ऊपर है उसका वोट बनवाने के लिए बूथ पर सक्रिय रहे और फर्जी वोटो को कटवाये।

और जिलाध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिये और जनता के लिए सभी पदाधिकारी तन मन धन सभी प्रकार से तैयार है। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की भाइयो चिंता करने की कोई बात नही है।

Ramnya Gupta

आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में सपा की ही सरकार बनेगी । और कहा की भाजपा सरकार केवल जुमले बाज सरकार है वो केवल वादे करना जानती है उनको पूरा नही करना चाह रही है । जिसका जीता जागता उदाहरण ‘गढ्ढा मुक्त सडके’ है।

भाजपा सरकार ने एक महीन में गढ्ढा मुक्त सड़के करने का वाद किया था लेकिन आज तक सडके गढ्ढा मुक्त नही हुई है। बैठक को परिवेश श्रीवस्तत्व उर्फ कुक्कू(जिला सचिव/ सोशल मीडिया प्रभारी समाजवादी यूथ ब्रिग्रेड) ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार केवल जुमले बाज सरकार है वो काम नही केवल जांच कराने और जनता को परेशान करने का काम कर रही है।

प्रदेश में अराजकता का महौल बना हुआ है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, अभिनव राजपूत (जिला उपाध्यक्ष) नीरज बाजपेई(जिला सचिव/मीडिया प्रभारी), परिवेश श्रीवस्तत्व कुक्कू (जिला सचिव/सोशल मीडिया प्रभारी) आलम अहमद (जिला उपाध्यक्ष) प्रवीण कश्यप (जिला सचिव) मुजीब अहमद (जिला उपाध्यक्ष) आदि।

बैठक के बाद कुछ कार्यकर्ताओ को जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता जी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का मनोनयन भी किया। मनोनयन होने वाले कार्यकर्ता कृष्णा गुप्ता को ब्लॉक महासचिव, आनंद सिंह को नगर सचिव, नफीश अहमद को जिला सचिव, मो बबलू को नगर सचिव, वंशलाल मिश्र को बिलग्राम मल्लावां विधानसभा अध्यक्ष, मुमताजहुसैन को विधान सभा उपाध्यक्ष, शिवम पटेल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अभय गुप्ता को ब्लॉक उपाध्यक्ष, कार्तिक गुप्ता को नगर सचिव, पंकज कश्यप को नगर सदस्य , अर्जुन कश्यप को ब्लॉक उपाध्यक्ष ,सुनील कश्यप को नगर सचिव,आयुष वर्मा को नगर सचिव, अमरचंद सैनी को नगर सदस्य, शकील शाह को जिला सदस्य मनोनीत किया।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.