नाम बदला, कप्तान बदला क्या प्रदर्शन भी बदलेगा?

Renamed Captain Changed Will the display also change

लगातार बदलावों के दौर से गुजर रही ‘राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स’ अब ‘राइजिंग पुणे सुपरजायंट’ बन चुकी है। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर स्टीवन स्मिथ को कप्तान नियुक्त कर दिया है। पहले कप्तान बदला और फिर नाम बदला, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम के प्रदर्शन में कुछ बदलाव आएगा। पिछले सीजन में टीम को सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बार स्मिथ की कप्तानी में टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाए बैठी है।

पुणे की टीम में कई बड़े खिलाड़ी हैं, साथ ही उनके पास इस आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी भी है। टीम ने बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। बेन स्टोक्स बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। टीम के पास सलामी बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे और उस्मान ख्वाजा जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्मिथ, धोनी, स्टोक्स, डू प्लेसी जैसे बड़े हिटर हैं।

इसके अलावा टीम के पास गेंदबाजी में भी अशोक डिंडा, जयदेव उनादकत हैं। वहीं स्टोक्स को हैं ही अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को डराने के लिए। फिरकी की बात करें तो टीम के पास दुनिया का सबसे बेहतरीन स्पिनर इमरान ताहिर और एडम जंपा हैं। ऐसे में टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है और देखना ये होगा कि क्या इस बार टीम आईपीएल में लंबा सफर तय कर पाती है या फिर नहीं।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट की संभावित एकादश इस प्रकार हो सकती है: अजिंक्य रहाणे, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, रजत भाटिया, एडम जांपा, इमरान ताहिर, अशोक दिंडा, जयदेव उनादकट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.