उपचुनाव जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का किया इजहार

हरदोई- गोरखपुर और फूलपुर सीट पर मिली समाजवादी पार्टी की जीत पर सपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अमीर गुलाल लगा कर मिठाई खिलाकर एक दुसरे को जीत की बधाई दी है। और आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़ो पर जम कर थिरके सपा कार्यकर्ताओ ने कहा की ये जीत पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के द्वार पूर्व सरकार में किये गये ईमानदारी से विकास कार्यो के कारण मिली है और प्रदेश की सत्ता सीन भाजपा के एक साल के कार्यकाल से ही जनता त्रस्त हो चुकी है।

उपचुनाव जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का किया इजहार

और उसने परिवर्तन का अब मन बना लिया है और दोनो सीटे भाजपा को एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर गिफ्ट के रुप में दी है। और आगमी लोकसभा 2019 में पार्टी पूरे प्रदेश में पूर्ण बहुमत से जीत कर लोक सभा पहुचेगी। प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दवारा रिक्त हुई दोनो सीटो पर समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हुई है।

जिससे ये प्रतीत होता है कि जनता ने एक बार फिर से माननीय अखिलेश यादव में आस्था दिखाई है और मै गोरखपुर और फूलपुर की सम्मानित जनता का बहुत बहुत धन्यवाद करता हुँ इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू, आदर्श दीपक मिश्रा, रामज्ञान गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रिजवान खान, राज मंगल यादव, हरिराम यादव, चंद्र शेखर पाल, सत्य प्रकाश यादव, प्रशांत सिंह, अफसर अली, महावीर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.