संभ्रांत लोगो ने दी संजय मौर्य को विदाई और नए थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया का किया गया स्वागत

हरदोई – कासिमपुर थाने में तैनात थानाध्यक्ष संजय मौर्य को विदाई देने को लेकर क्षेत्रीय लोगो का जन सैलाब उड़ा। और उनको कोतवाल बनाए जाने और कासिमपुर थाने से विदाई के मौके पर लोगो के साथ संजय मौर्य भी भावुक हो गए बताते चले की कल देर शाम जारी हुए तबादलों की सूची में संजय मौर्य को शहर कोतवाली में तैनाती दी गई थी।

संजय मौर्य को विदाई

जिसकी खबर लगते ही थाने क्षेत्र के संम्भ्रांत लोगो ने थाने पहुच कर विदाई दी और शुभकामनाये भी दी लोगो ने बताया की संजय जी का स्वाभाव से काफी सरल और सौम्य ह्रदय वाले व्यक्ति थे। उन से मिलकर हमेशा ऐसा एहसास होता था की मानो किसी अधिकारी से नहीं किसी अपने से अपनी समस्या बता रहे है। संजय मौर्य को २६ जनवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया था।

संजय मौर्य से क्षेत्र के लोगो को काफी लगाव हो गया था इस लिए आज तक कासिमपुर थाने में किसी भी थानाध्यक्ष की विदाई नहीं हुई है। संजय मौर्य को विदाई दी गई तो वही पर डायल 100 नंबर से स्थान्तरित होकर नए थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया का लोगो ने जोर दार स्वागत किया गया।

स्वागत और विदाई देने में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह भाजपा मंडल अध्य सुरेशापाल वर्मा, मंडल मंत्री विवेक सिंह, लवकुश सिंह चंदेल, अनूप सिंह ग्राम प्रधान, जाकिर हुसैन प्रधान, राणा प्रताप ग्राम प्रधान, रतन सिंह पत्रकार, उत्तम कुमार सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, बीरसेन सिंह, चंद्रिका, जगदीश सिंह, अनिल तिवारी, इन्द्रपाल कुशवाहा, व् क्षेत्र के तमाम लोगो ने संजय मौर्य को फूल मालाओं से लाद दिया।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.