राजगढ़ के सतवीर पूनिया अब खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

राजगढ़ (सादुलपुर) के निवासी एवं राजस्थान पुलिस में उप निरिक्षक पद पर कार्यरत सतवीर सिंह पूनियां ऐथेलेटिक्स मीट में रजत पदक प्राप्त किया है। एक मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुई इंडो बंगला देश ओपन ऐथेलेटिक्स मास्टर मीट में सतवीर पूनिया ने पोल वाल्ट में दुसरा स्थान पाकर रजत पदक पर कब्जा कर लिया।

राजगढ़ के सतवीर पूनिया अब खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

इन्होने बाधा दौड़ में भी भाग लिया, परंतु उसमे एक अंक पीछे रह जाने के कारण चतुर्थ स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान पुलिस विभाग की स्वीकृति लेकर भाग लेने गए सतवीर सिंह के साथ चूरू पुलिस लाईन के सिपाही जोगेन्द्र सिंह ने भी बाधा दौड़ में भाग लिया था, तथा चूरू की ही सिपाही मीरा देवी ने शाॅर्ट पूट एवं डिस्कस थ्रो में भाग लिया था, मगर वह कोई वरीयता प्राप्त नहीं कर सके।

इनके अलावा उक्त खुली प्रतिस्पर्धाओं में ढ़ाढ़र चूरू के सेवानिवृत सूबेदार हरीशचन्द डिस्कस थ्रो तथा गाजूवास तारानगर के रामलाल व विनोद कुमार ऊंची कुद, रतनगढ़ के अमर सिंह चारण 100मीटर की दौड़ में भाग लेकर लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अक्टूबर 2017 में अजमेर में हुई राज्य स्तरीय इसी मीट में सतवीर सिंह पूनियां ने जेवलीन एवं डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक पाया था। इन प्रतियोगिताओं में देश के 25 प्रान्तों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सतवीर सिंह पूनिया अब इन्टरनेशनल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.