यशवंत सिन्हा ने हमें आईना दिखाया है: शत्रुघ्न सिन्हा

यशवंत द्वारा लिखित  लेख ने चारों तरफ जमकर बवाल काटा हुआ है अभी भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अपने बयान में कहा है कि यशवंत सिन्हा ने अर्थव्यवस्था को लेकर हमें आइना दिखाया है. इस लेख के बाद BJP में खलबली मची हुई है जहां यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा अपने पिता द्वारा केंद्र सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगाए गए आरोपों को गलत बता रहे हैं तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा उनके लेख की तारीफ कर बोल रहे हैं कि यशवंत सिन्हा ने हमें आइना दिखाया है.Satrughan Sinha[Image Source: India.com]

अभी-अभी शत्रुघ्न सिन्हा ने यशवंत सिन्हा के लेख को लेकर एक बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने यशवंत सिन्हा की बातों को सही बताया और कहा के यशवंत सिन्हा एक वरिष्ठ और समझदार नेता हैं उनको अपार अनुभव है हमें उनकी राय को नकारना नहीं चाहिए. सच्चाई भले ही कड़वी हो पर सच्चाई सच्चाई होती है उसे हम बदल नहीं सकते.
https://twitter.com/ANI/status/913368320983912448

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद बीजेपी में खलबली मची हुई है. जहां विपक्ष उन पर शब्दों के भरपूर वार कर रही है तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा का यह बयान एक आग को हवा का झोका देने का काम कर रहा है.

[ये भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था को लेकर यशवंत सिन्हा को उनके ही बेटे जयंत सिन्हा के जवाब]

शत्रुघ्न सिन्हा से पहले यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा ने अपने एक लेख में अपने पिता द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि हम न्यू इंडिया के लिए एक नई अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं जो न्यू इंडिया के लिए लाभकारी है और जिसके तहत लोगों को रोजगार मिलेगा और इसके परिणाम लंबे समय तक देखने को मिलते रहेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.