फिर भी

श्रद्धा कपूर 30 साल की हो चुकी है

Shraddha Kapoor is over 30 years

पहली बार श्रद्धा कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘तीन पत्ती’ में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई मगर श्रद्धा ने फ़िल्मी दुनिया में ऐसा धमाल मचाया की सबको पीछे झोड़ दिया।

बॉलीवुड की क्यूट और स्टाइलिश एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का जन्मदिन है। आज श्रद्धा कपूर 30 साल की हो गयी है। श्रद्धा आज की बॉलीवुड की बिज़ी एक्ट्रेस में एक है। कम समय में श्रद्धा की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा हो गई है। मगर इतना ही नहीं श्रद्धा इतनी बड़ी स्टारडम होने के बाद भी कई ऐसे काम है जो वो अपने पेरेंट्स से छुपा कर करती है। अगर फ़िल्मी करियर की बात की जाये तो श्रद्धा ने 21 साल की उम्र में फिल्म ‘तीन पत्ती’ में अपना डेब्यू किया था। लेकिन मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ से उनको एक नयी पहचान मिली। इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कई हिट फिल्में भी दी है।

कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफल नहीं रही। इसका कारण मोदी सरकार में हुई नोटबंदी भी हो सकता है। लेकिन फिल्म से काफी उम्मीदे थी लेकिन यह फिल्म लोगों की उम्मीदो पर खरा नहीं उतर पाई। हालही में आई उनकी फिल्म ‘ओके जानू’ को कमाई के मामले में सफल नहीं रही।

अगर बात उनके फैन्स की जाए तो सोशल मीडिया पर लोगों की संख्या 1.4 करोड़ से ज्यादा हो गई है। श्रद्धा कपूर चेतन भगत के नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित फिल्म में काम कर रही हैं, इसमें अर्जुन कपूर उनके साथ नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही उनकी नयी फिल्म ‘हसीनाः द क्वीन ऑफ मुंबई’ का फर्स्ट में जारी किया गया है। यह फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पर आधारित है जिसमे श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

वैसे तो श्रद्धा कपूर अपने पेरेंट्स के साथ उनके ही घर में रहती है। श्रद्धा कपूर ने यह खुद हमे बताया है की कुछ बाते ऐसी भी है जो वो अपने पेरेंट्स के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती है। श्रद्धा कपूर जमकर पार्टियाँ भी करती है। इतना ही नहीं श्रद्धा ने एक ट्विट में यह भी कहा है की उनके मन की सिर्फ एक इच्छा है की वो किसी दिन अपना बैग पैक करके अकेले बिना से बताये एक टूर पर जाना चाहती है। हमारी तरफ से श्रद्धा कपूर को उनके जन्मदिन की ढेरों सारी शुभकामनाएं।

Exit mobile version