श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन का कहीं हुआ कलश यात्रा से शुभारंभ तो कही हुआ पूर्णाहुति से समापन

किशनगंज, दिघलबैंक, गन्धर्वदंगा:- करूवामनी पंचायत स्थित गन्धर्वदंगा में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन(अष्टयाम) का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गन्धर्वदंगा बाजार होते हुए गन्धर्वडांगा पुल, बांसबाड़ी से होकर कदुभितता के कनकई नदी तक गयी।

कलश यात्रा

बीच रास्ते मे कही कही ग्रामीणों ने शीतल पेय जल का प्रबंध भी कर रखा था। कन्याएं गर्मी में थोड़ी परेशान जरूर दिखी किन्तु आस्था के सामने मनोबल और भी प्रबल था। नदी पहुंच कर सभी कन्याओं ने पूरे मंत्रोचारण के साथ अपने कलश में जल भरने का कार्य पूरा किया। इसके उपरांत पुनः उसी रास्ते होकर कलश यात्रा यज्ञस्थल को पहुंचा।

कार्यकर्ता उमाकांत रॉय ने बताया कि अष्टयाम का आयोजन 48 घण्टे के लिए किया गया है। इसका आयोजन पूर्व की भांति किया जा रहा है। चलते चलते उदित राय, व रोकी ने बताया कि नेपाल, बंगाल व आसपास के दल यहाँ संकीर्तन के लिए पधारेंगे।

पोठीमारी:- करूवामनी पंचायत स्थित इस सुंदर से गावँ में विगत दिनों से अष्टयाम कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। कार्यकर्ता राकेश ने बताया कि संकीर्तन का आयोजन मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में किया गया था। पूरा क्षेत्र हरे राम, हरे कृष्ण के नाम से कई दिनो तक गूंजता रहा।

आसपास के गांवों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राम व कृष्ण नाम मे डुबकी लगाया। 48 घटे आयोजित हरिनाम संकीर्तन का शाम 6 बजे पूरे विधिवत तरीके से पूर्णाहुति देकर समापन किया गया।इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरण किया गया।

[स्रोत- निर्मल कुमार]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.