राडोली में मनाई हर्षोल्लास से श्री परशुराम जयन्ती

कोटखावदा के क्षेत्र ग्राम राडोली में राजस्थान सरकार द्वारा दर्जा प्राप्त लोकतंत्र सेनानी प्रकाश चन्द शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की ओर से प्रभु परशुराम जयन्ती के उपलक्ष्य पर प्रायःकाल हरिकीर्तन के साथ ग्राम में प्रभात फेरी कर पंडित सुरेश शर्मा के सानिध्य में विधिविधान पूर्वक प्रभु की पूजा व सामुहिक आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 राडोली में श्री परशुराम जयन्ती

कोटखावदा तहसील सर्व ब्राह्मण समाज उपाध्यक्ष व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य दिनेश शर्मा और भाजपा मंडल कोटखावदा आई.टी.सेल सयोंजक शुभम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर ग्राम के भरतड़ा ब्राह्मण समाज के राजेन्द्र शर्मा, रामविलास शर्मा, प्रमोद शर्मा, मोहन शर्मा, गोवर्धन शर्मा, प्रदीप शर्मा के साथ सभी युवा बुजुर्ग महिला पुरूष सपरिवार मौजूद रहे.

वही राधेकृष्णा नवयुवक मंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा अजय शर्मा मनीष आशुतोष के साथ कई युवाओ ने कार्यक्रम में पुष्पवर्षा कर परशुराम जयन्ति मनाई.

वही लोकतंत्र सेनानी शर्मा के नेतृत्व में जयन्ती पर मुख्यमंत्री वसुन्दरा राजे की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर समाज की ओर से मुख्यमंत्री राजे का आभार प्रकट किया.

[स्रोत- नवरतन सैन]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.