खेत में मिला महिला का शव पति पर हत्या की आशंका

हरदोइ- करीम नगर के गदनहिया गांव में एक महिला घर से रात को गायब होगई और शाम उसका शव गांव के पास एक खेत में पड़ा देखा गया। परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सीओ ममता कुरील और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। गदनहिया गांव निवासी शबाना (33) पत्नी इशफाक का शव गांव के किनारे महेश्वर के खेत में पड़ा देख गया।

woman

उसका लगभग आधा शरीर काला पड़ चुका था। गले के साथ ही हथेली में जख्म के निशान थे। पिता जहीद के मुताबिक शबाना की शादी करीब सात साल पहले टंडौर खेड़ा निवासी इशफाक पुत्र मुस्तफा के साथ हुई थी। भाई इमरान ने बताया कि उसका बहनोई मंगलवर की शाम को गांव आया था। रात को सभी खाना खाकर सोऐ थे। छोटी बहन की तबियत बिगड़ने पर माता पिता उसे लेकर इलाज कराने पिहाने चले गए। रात दो बजे तक शबाना घर पर थी, सुबह उठकर देखा तो वह घर में नहीं थी। उसने सोचा कि पड़ोस में किसी के यहां चली गई होगी। बहनोई भी सुबह बिना बताए चला गया।

शाम को जब खेत में चारा लेने गया तो उसका शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब चार माह पहले भी विवाद हुआ था। महिला की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। हत्या को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.