चूरू में 5 दिसंबर को होगी सिद्धमुख नहर किसान संघर्ष समिति की महासभा

सिद्धमुख नहर किसान सघर्ष समिति के रोहिताश कुमार छिप्पा ने बताया कि आने वाली 5 तारीख को यानि 5 दिसम्बर को किसान सघर्ष समिति की महासभा होगी। अब तक नहर के लिए केवल 17 गाँवो के लोग समर्थन में आये थे, लेकिन अब महासभा में सिद्धमुख पंचायत समिति के सभी 42 गाँवो की किसान महासभा का आयोजन किया गया है। जिसमे किसानों के हित के लिए चर्चा होगी। साथ ही जिसमे नहर के कार्य को जल्द से जल्द शुरु करवाने के लिए रणनीति भी तैयार की जायेगी।FArmer in Churuरोहितास छिप्पा ने बताया कि हम महासभा के लिए हर गांव हर घर पर जाकर लोगो को बता रहे है। और हमे किसानों और किसान पुत्रो का समर्थन भी मिल रहा है। महासभा में तहसील भादरा के किसानों का भी समर्थन मिल रहा है। इस महासभा में नहर के कार्य को शुरू करवाने के लिए 10000 लोगो के पहुचने का विश्वाश भी दिलाया।

[ये भी पढ़ें: अन्नदाता की तो कोई नहीं सुनता, कम से कम पद्मश्री सम्मानित कृष्णा पूनिया की तो सुनो]

आपको ज्ञात ही होगा कि सिद्धमुख में किसान नहर के लिए 06 नवम्बर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। जिसमे 17 गाँवो के किसानों ने समर्थन दे रखा है। समिति की ओर से 09 सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन के नाम नायब तहसीलदार को सौपा गया था , जो मांगे निम्न प्रकार से है-

01. विरतिका से सिंचाई हेतु समस्त क्षेत्र में खालो का निर्माण किया जाये।
02. चकबंदी शिघ्र पूरी की जाये।
03. वितरिका की पूर्ण सफाई और मरम्मत की जाये।
04. आवंटित 111 क्यूसेक पानी पूरा दिया जाये।
05. पानी अंतिम छोर तक पहुँचाया जाये।
06. हो रहे पानी चोरी के लिए पुख्ता पुलिस जाब्ता किया जाये।
07. सिचाई हेतु बाराबंदी की जाये।
08. वितरिका के रेगुलेशन के समय हमारे जनप्रतिनिधि, एस.डी.एम. और समिति के सदस्यों को शामिल किया जाये।
09. तहसील भादरा के गांव भिरानी और डाबड़ी के किसानों द्वारा नहर में लगाये गए अवैध पाइप व शाहीफनो को हटाया जाये।

[स्रोत- विनोद रुलानिया]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.