अजमेर जिले में नेताजी युवाओं के प्रेरणा स्रोत – पद्मश्री कृष्णा पूनिया

तेजा मेमोरियल शिक्षण संस्थान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्म श्री कृष्णा पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत के सच्चे सपूत थे उन्होंने देश के युवाओं को देश के प्रति सेवा व बलिदान के लिए हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

Netaji youth inspiration source - Padma Shri Krishna Poonia

हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। कृष्णा पूनिया ने कहा कि देश का नाम रोशन करने में बेटियां कभी पीछे नहीं रही। आजाद हिंद फौज में भी महिला बटालियन की कमांडर देश की बेटी कैप्टन लक्ष्मी सहगल थी।

उन्होंने कहा कि मैंने भी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का नेतृत्व करते हुए कड़ी मेहनत के दम पर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2016 के ओलंपिक में बेटियों ने ही देश का मान बढ़ाया था। आज देश के हर एक क्षेत्र में महिलाएं नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

जो देश के लिए गौरव की बात है। अब महिलाओं को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है। पूनिया ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों को निरंतर व कड़ी मेहनत करके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा व खुद के सफलता का राज भी विद्यार्थियों को बताया।

संस्था सचिव पुखराज ढाका, डी आर ढाका ने कृष्णा पूनिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया, शिक्षिका सविता सिंह ने कृष्णा पूनिया को शोल ओढ़ाकर स्वागत किया, विद्यालय की बालिकाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम को प्रोग्रेसिव ग्रुप ऑफ इंडिया के संयोजक हरेंद्र सिंह कीलका, राजेश भारती, पूरणमल, रणजीत नेहरा ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्था के शिक्षकगण व समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रभु सिंह राजावत द्वारा किया गया ।

PhirBhiNews Whatsapp Banner

[स्रोत- धर्मी चन्द जाट]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.