फिर भी

वनडे इतिहास की सबसे सफल सलामी जोड़ी

successful opening pair of ODI history

वनडे क्रिकेट में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र होता है साझेदारी (पार्टनरशिप)। अगर खिलाड़ियों के बीच अच्छी साझेदारी होती है तो टीम बड़े से बड़ा स्कोर या तो खड़ा कर सकती है। या फिर बड़े से बड़े स्कोर का सफल पीछा कर सकती है। वहीं पहले विकेट के लिए साझेदारी सबसे अहम होती है। क्योंकि ये टीम के लिए बुनियाद रखने का काम करती है। कहावत भी है कि, ”नींव जितनी मजबूत होगी, घर भी उतना ही मजबूत बनेगा।” इसी लिहाज से आज हम आपके बताएंगे दुनिया की उन सलामी जोड़ियों के बारे में जिनके नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। तो आइए जानते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियों के बारे में।

1 – सौरव गांगुली-सचिन तेंदुलकर (भारत)

विश्व की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी भारत के सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की मानी जाती है। दोनों ने 1996 से लेकर 2007 तक भारत की तरफ से ओपनिंग की। दोनों जब भी एक साथ मैदान पर उतरते थे, दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। दोनों की साझेदारी तोड़ने में गेंदबाजों को नाको चने चबाने पड़ जाते थे। दोनों ने136 पारियों में भारत की तरफ से बतौर सलामी बल्लेबाज खेला है, इस दौरान उन्होंने 49.32 की औसत के साथ 6,609 रन बनाए हैं। दोनों की जोड़ी का सर्वोच्च 258 रहा है और इन दोनों ने 21 बार शतकीय, तो 23 बार अर्धशतकीय साझेदारी निभाई है। साथ ही 2 बार दोनों नाबाद भी रहे हैं।

2 – एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

सूची में दूसरे स्थान पर है कंगारू जोड़ी। हेडन और गिलक्रिस्ट को विस्फोटक जोड़ियों में सुमार किया जाता रहा है। दोनों ने 2001 से लेकर 2008 तक अपनी टीम के लिए ओपनिंग की। दोनों अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते रहे हैं। दोनों ने एकसाथ खेलते हुए 114 पारियों में 48.39 की औसत के साथ 5,372 रन बनाए हैं। दोनों की जोड़ी का सर्वोच्च 172 रहा है और दोनों ने 16 बार शतकीय, 29 बार अर्धशतकीय साझेदारी निभाई है। साथ ही दोनों 3 बार नाबाद भी रहे।

3 – गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज)

सूची में तीसरे स्थान पर कैरीबियाई जोड़ी ने जगह बनाई है। ग्रीनिज और हेन्स की सलामी जोड़ी को तोड़ना गेंदबाजों के लिए चुनौती हुआ करती थी। दोनों ने 1979 से लेकर 1991 तक ओपनिंग की। दोनों को एकसाथ खेलना काफी रास आता था और उनके बीच गजब का तालमेल था। दोनों ने एक साथ 102 पारियां खेलीं। इस दौरान उन्होंने 52.55 की औसत के साथ 5,150 रन बनाए। इस जोड़ी का सर्वोच्च नाबाद 192 रन रहा। दोनों ने 15 बार शतकीय और 24 बार अर्धशतकीय साझेदारी की। साथ ही ये जोड़ी 4 बार नाबाद रही।

4 – वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर (भारत)

सौरव गांगुली ने भारत के बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए सहवाग से ओपन कराया और उनका ये फॉर्मूला सुपरहिट साबित हुआ। जह सहवाग और सचिन एकसाथ खेलते थे, तो क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता था। क्योंकि दोनों के खेलने की शैली बहुत मिलती जुलती थी। दोनों ने साल 2002 से 2012 तक ओपनिंग की। दोनों ने एकसाथ 93 पारियों में 42.13 की औसत के साथ 3,919 रन बनाए। इस जोड़ी का सर्वोच्च 182 रन रहा। साथ ही जोड़ी ने 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारी की।

Exit mobile version