किशनगंज जिले में क्या इस बार भी मकई किसानों के लिए बारिस बनेगा खलनायक ?

किशनगंज, दिघलबैंक:- आज जिस तरह की बारिश सुबह से हो रही है, वह मकई किसानों के लिए किसी खलनायक से कम नही। खेतों में मकई की फसल पक कर तैयार है, किन्तु लगातार हो रही बारिश के कारण लोग मकई तोड़कर लाने से कतरा रहे हैं। इससे जबरदस्त नुकसान किसानों को हो रहा है।

Maize

मकई किसान सूरेश ने बताया कि अगर अभी मकई बेचा जाए तो अच्छा खासा दाम मिलने की प्रबल संभावना रहती है। किन्तु बाद में अधिक मात्रा में मकई हो जाने के कारण इसके दाम में गिरावट आती है।

इस तरह की बारिश ने हमारे सपनो पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। फिर अगले वर्ष की तरह शायद इस बार भी मकई को कम दाम में बेचना पड़ेगा। फोटो के माध्यम से आप देख सकते हैं किस तरह स्थिति बनी हुई है मकई खेतों की।

Maize

सबसे चिंतित तो इस बार ऐसे किसान हैं जिन्होंने पहली बार मकई की खेती की है। पूरी पूंजी लगाकर इन्होंने मकई की खेती की है। ऐसे में अगर दाम ही कम मिले तो सचमुच इनकी कमर टूट जाएगी। इन सबका एक ही कारण है:- असमय बारिश।

[स्रोत- निर्मल कुमार]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.