टैक्ट्रर की टक्कर से महिला की मौत, भैयादूज पर जा रही थी मायके

हरदोई – जनपद के पिहानी कस्बा के मार्ग पर उचवल गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक से नव दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहाँ पर डाक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया।जबकि श्रीश कुमार का ईलाज सीएचसी में चल रहा है महिला भैयादूज पर अपने मायके जा रही थी।

Woman

मझिला थाना क्षेत्र निवासी श्रीश कुमार अपनी पत्नी रूचि पाल (20) के साथ बाइक से ससुराल पिहानी थाना क्षेत्र के जल्लापुर जा रहा था। बताया जाता है कि उचवल गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रूचि को मृत घोषित कर दिया। रूचि की शादी इसी साल हुई थी।

शादी के बाद पहले भैयादूज पर मायके आ रही थी तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई। उसकी मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो-रोकर हाल खराब है। तो वही पर त्यौहार के दिन हुए हादसे से कोहराम मच गया जहाँ पर रुचि की मौत हो गई तो वही पर श्रीश कुमार के गम्भीर रुप से घायल होने से सारी खुशिया मातम मे बदल गई रुचि की इसी वर्ष शादी हुई थी

और वह अपने पति के साथ मायके अपने भाइयो के भैयादूज पर तिलक लगाने जा रही थी की रास्ते में सड़्क हादसा हो गया जिसमे रुचि की जान चली गई और श्रीश कुमार गम्भीर रुप से घायल हो गये श्रीश के सर में ज्यादा चोटे होने के कारण उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है हेलमेट होता तो नही आती इतनी गम्भीर चोटे श्रीश को.

[स्रोत- लवकुश सिंह]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.